पानी बेचकर रेलवे ने तीन माह में कमा डाले 96.35 करोड़
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग से लेकर केटरिंग तक की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने कारोबारी साल 2025 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की आय ग्रोथ मजबूत रही और मुनाफे में भी सुधार देखने को मिला है। नतीजों में कंपनी द्वारा दी जानकारी से पता चलता है कि आईआरसीटीसी ने तीन महीने में रेल नीर ब्रांड बेच कर करोड़ों की कमाई की है। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को रेल नीर से 96.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा करीब 84.76 करोड़ रुपये था। कारोबारी साल 2025 में दिसंबर तक 9 महीने में कंपनी ने रेल नीर से कुल 298 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस दिसंबर तिमाही में रेल नीर से कुल 11.86 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
मुनाफे का रेश्यो 40:60 तय किया
दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत रेल नीर प्लांट्स के लिए मुनाफे का रेश्यो 40:60 तय किया है। वहीं, डिपार्टमेंट की ओर से चलाए जा रहे प्लांट्स के लिए यह रेश्यो 15:85 है। आईआरसीटीसी ने 2012 के बाद से रेल नीर ब्रांड से बेचे जाने वाले पानी के बोतल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
बढ़ गया मुनाफा
वहीं, 11 फरवरी को जारी दिसंबर तिमाही के नतीजे में कंपनी ने बताया है कि साल-दर-साल आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.7 प्रतिशत बढ़कर 341 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी साल दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 300 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान कंपनी की आय भी साल-दर-साल आधार पर 1,115.5 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 1,224.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम