सड़क पर गुटखा थूकते तीन हजार लोग पकड़े गए, निगम ने अबतक सात लाख वसूले
इंदौर: शहर ने स्वच्छता में भले ही सात बार नंबर वन का खिताब हासिल किया हो, लेकिन अभी भी कई नागरिक सड़क पर गंदगी फैलाने और गुटखा खाकर थूकने की आदत नहीं छोड़ रहे हैं। नगर निगम लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है और स्पॉट फाइन के तहत जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रहा है। अकेले जनवरी माह में निगम ने गुटखा थूकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों से साढ़े छह लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।
7.81 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया
शहर में पान और गुटखा खाने का चलन कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है, जिसके चलते सड़क किनारे, डिवाइडर और यहां तक कि आवासीय और व्यावसायिक भवनों की दीवारें भी गुटखे की थूक से रंगी नजर आती हैं। नगर निगम इस समय स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटा हुआ है और इसी के चलते लगातार खुले में कचरा फेंकने, पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग करने और अन्य स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद गुटखा थूकने वालों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आ रही है।
आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल निगम ने करीब 6500 लोगों पर कार्रवाई कर 7.81 लाख रुपए जुर्माना वसूला था, जबकि इस साल अकेले जनवरी में ही 3500 से ज्यादा लोगों पर सख्त कार्रवाई कर 6.5 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। फरवरी में भी यह सिलसिला जारी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दो साल पहले शहर में 'नो थू-थू' अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें लोगों को सड़कों और डिवाइडर पर थूकने से रोकने के लिए प्रेरित किया गया था। इस अभियान के तहत न सिर्फ लोगों को गुटखा थूकने से रोका गया बल्कि उनसे सफाई भी करवाई गई।
इसके बावजूद लोग अपनी यह गंदी आदत नहीं छोड़ रहे हैं और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को बार-बार इन जगहों को धोना और साफ करना पड़ रहा है। इस समय भी शहर के डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों की लगातार सफाई की जा रही है, लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस