समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया के समर्थन में उर्फी जावेद, बोलीं- 'जेल नहीं होनी....
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पिछले कई दिनों से टैलेंट के नाम पर फूहड़ता परोसी जा रही है और हर महीने समय रैना के यूट्यूब चैनल पर इस शो का नया एपिसोड अपलोड होता है. समय के शो के इस एपिसोड को कम से कम 2 करोड़ व्यूज मिलते हैं. वैसे तो शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर कई यूजर इस शो के कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहे थे. लेकिन रणवीर इलाहाबादिया ने इस शो में शामिल होकर सारी हदें पार कर दी. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के कंटेस्टेंट से रणवीर के पूछे हुए अश्लील सवालों के बाद अब उनके साथ-साथ शो के क्रिएटर समय रैना और शो से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि इस मामले में समय और रणवीर को जेल भी हो सकती है. अब इस पूरे मामले पर उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने अपने दोनों दोस्तों के बचाव में बात की है.
उर्फी जावेद का मानना है कि भले ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पैनल पर भद्दी टिप्पणियां की गई हों, लेकिन उनके लिए किसी को जेल नहीं होनी चाहिए. उर्फी ये मानती हैं कि उनके ये कमेंट्स आपत्तिजनक थे. उर्फी लिखती हैं, “अगर आप को कुछ लोग पसंद नहीं आ रहे हैं, या फिर आपको उनकी कही हुई बातें पसंद नहीं आ रही हैं, तो क्या आप इस वजह से उन सब को जेल में भेजने की मांग कर रहे हैं? क्या सच में ऐसा हो रहा है? मुझे सच में इस बात का कोई अंदाजा नहीं है. समय मेरा दोस्त है और मैं उनके साथ हूं. लेकिन इस पैनल में शामिल बाकी लोगों ने जो भी कहा था, वो आपत्तिजनक था. वो टिप्पणी पूरी तरह से गलत थी, लेकिन इसलिए उन्हें जेल की सजा नहीं होनी चाहिए.
समय के विवादित शो का हिस्सा रह चुकी हैं उर्फी
समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में उर्फी जावेद भी शामिल हो चुकी हैं. दरअसल उर्फी इस शो के एक एपिसोड में बतौर मेहमान जज शामिल हुई थीं. इस शो में शामिल कुछ कंटेस्टेंट ने उर्फी पर सबके सामने हद से ज्यादा भद्दे कमेंट किए थे और इस वजह से उर्फी बीच में ही शो छोड़कर चली गई थीं. फिर समय रैना के समझाने के बाद उर्फी ने सभी को माफ कर दिया था.
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस