अनिल विज ने बीजेपी को भेजा जवाब, 'समय से पहले और ठंडे पानी से नहाकर लिखा
अनिल विज : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने पार्टी की तरफ से मिले नोटिस का जवाब भेज दिया है. उन्होंने बुधवार 12 फरवरी को कहा कि मैंने ठंडे पानी से नहाकर, खाना खाकर, समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है. विज ने कहा कि मैंने ये भी लिखा है कि पार्टी कोई और बात का जवाब भी चाहती है तो वो देने के लिए तैयार हैं. उन्हें जितना याद था, उतना उन्होंने अपने जवाब में लिखकर भेज दिया है.
जवाब जला देंगे- अनिल विज
मंत्री अनिल विज ने कहा, वो अपना जवाब सार्वजनिक नहीं करेंगे, जो उन्होंने लिखा है उस जवाब की कतरने भी घर जाकर जला देंगे. अंबाला कैंट से विधायक विज ने उन्हें मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी भी जांच करवा सकती है और ना चाहे तो उसकी मर्जी है. विज की मानें तो उन तक नोटिस पहुंचने से पहले नोटिस सार्वजनिक हो चुका था, उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली थी. अनिल विज को नोटिस भेजे जाने के एक दिन बाद मंगलवार (11 फरवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई. अनिल विज को दिए गए नोटिस पर भी बात हुई.
नोटिस में क्या लिखा है
अनिल विज को भेजे नोटिस में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा था, ''यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं. यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है. उन्होंने कहा था, आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है जब पार्टी पड़ोसी राज्य (दिल्ली) में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी.
अनिल विज ने क्या कहा था
अंबाला छावनी से सात बार के विधायक विज लगातार सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साध रहे थे. अनिल विज ने पिछले दिनों कहा था, पदभार संभालने के बाद से वह सैनी उड़न खटोला हेलीकॉप्टर पर सवार हैं. अगर वह नीचे आए, तो उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई देगी.
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
जबलपुर में दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार