प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, नीतीश कुमार नवंबर 2025 के बाद नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री
बिहार: जन सुराज पार्टी के प्रमुख और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि बिहार में अक्टूबर या नवंबर में होने वाला आगामी चुनाव चौंकाने वाला होगा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं। नवंबर 2025 के बाद वे सीएम नहीं रहेंगे।
शारीरिक रूप से थक चुके, मानसिक रूप से रिटायर
प्रशांत किशोर ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन चुनाव जीते या न जीते, नवंबर 2025 के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थक चुके हैं और मानसिक रूप से रिटायर हो चुके हैं। नीतीश कुमार कैमरे पर अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और उनके विभागों का नाम बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए काम करना, वोट देना और चुनाव जीतना बहुत बड़ी बात है।" उन्होंने कहा, "उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कोई बड़ा राजनीतिक प्रयास कर सकें।"
नीतीश कुमार केवल "मुखौटा"
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन फिलहाल BJP के रहमोकरम पर है और नीतीश कुमार केवल मुखौटा बनकर रह गए हैं। प्रशांत किशोर ने कह, "जब सीटों का बंटवारा होगा तो जेडीयू 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, लेकिन अगर 2025 में एनडीए बिहार में जीत भी जाती है. तो अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि BJP अपना मुख्यमंत्री खुद बनाएगी।
बिहार में BJP मजबूत नहीं
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में BJP इतनी मजबूत नहीं है कि वह अपने दम पर राज्य की राजनीति तय कर सके। उन्होंने कहा- "लोकसभा के बाद, 4 विधानसभा सीटों और 1 विधान परिषद सीट पर उपचुनाव हुए। 5 उपचुनावों में से एनडीए ने 4 सीटें गवां दी। मौजूदा विधायक हार गए। बिहार में, दो-तिहाई लोग बदलाव चाहते हैं, चाहे वे आरजेडी के मतदाता हों या एनडीए के।"
बिहार की राजनीति अलग, मुद्दे भी अलग हैं
उन्होंने कहा कि BJP ने हरियाणा और महाराष्ट्र का चुनाव भले ही जीत लिया. लेकिन बिहार में यह उतनी बड़ी भूमिका नहीं निभा सकती। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र और हरियाणा में जीत से BJP कार्यकर्ताओं का मनोबल भले ही ऊंचा हो, लेकिन बिहार की राजनीति अलग है और इसके मुद्दे अलग हैं। यहां BJP की ताकत अलग है। केवल एक बार BJP ने 243 सीटों में से 150 सीटों पर चुनाव लड़ा है। आम तौर पर BJP 100 से कम सीटों पर लड़ती है। प्रशांत किशोर ने कहा, "BJP इतनी मजबूत नहीं है कि वह अकेले बिहार की राजनीतिक दिशा तय कर सके।"
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे
“हर भारतीय गेंदबाज से नफरत”—बयान पर सोशल मीडिया में हंगामा
“न्याय दिखना भी जरूरी”—Arvind Kejriwal का ऐलान, पत्र लिखकर कोर्ट में पेश नहीं होंगे
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल