मुंबई के ओशिवारा में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद
महाराष्ट्र के मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित ओशिवारा में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग फर्नीचर के गोडाउन में लगी है. आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के 8 गाड़ियां उस पर काबू पाने में जुटी हैं. आग की यह घटना कुछ देर पहले की है. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग को बुझाने के काम में 8 फायर की गाड़ियां और 8 वाटर टैंकर्स के दमकलकर्मी जुटे हैं.
गोदाम के ग्राउंड फ्लोर में लगी आग
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ओशिवारा फर्नीचर गोदाम के ग्रांउड फ्लोर में सबसे पहले आग लगी, जो कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई. यह गोदाम ए1 दरबर रेस्तरां, स्वामी विवेकानंद मार्ग पर स्थित है. आग की लपटों को धुआं को काफी दूर से भी देखा जा सकता है. गोदाम आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे.
दमकलकर्मियों ने ओशिवारा में लगी आग पर काबू पाया
आग को लेकर सामने आए वीडियो में दमकलकर्मियों को उस पर काबू पाते हुए देखा जा सकता है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है. आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मथुरा में बाल कृष्ण के दर्शन को आए भगवान शिव, क्यों कहलाते हैं ‘शहर के कोतवाल’?
चाणक्य का बड़ा दावा—शादीशुदा ही बने शासक, तभी मजबूत होगा देश
इन नक्षत्रों में शादी का मतलब खतरा? विद्वानों ने दी सख्त चेतावनी
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में