मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज औरंगाबाद जाएंगे, नौ मंजिला ओपीडी और चार मंजिला मातृ शिशु वार्ड का करेंगे उद्घाटन
औरंगाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज मंगलवार औरंगाबाद आ रहे हैं. मुख्यमंत्री की इस प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. अधिकारियों ने सोमवार को देव से लेकर औरंगाबाद के वैसे सभी स्थलों का मैराथन निरीक्षण किया जहां मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं. हर जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है.
डीएम और एसपी ने की संयुक्त निरीक्षण
सोमवार की शाम 5:00 बजे डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. यहां मुख्यमंत्री नौ मंजिला सामान्य ओपीडी और चार मंजिला मातृ शिशु वार्ड का उद्घाटन करेंगे. देव प्रखंड के सिंचाई कॉलोनी के बगल में स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित जमीन का भी निरीक्षण करेंगे.
पंचायत सरकार भवन का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री का देव के सूर्य मंदिर में भी आगमन होगा. रूद्र कुंड और सूर्य कुंड का पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का वे निरीक्षण करेंगे. पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के अलावा पूरी तैयारी कर ली गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह करीब 10.30 बजे बेढ़नी पहुंचेंगे. प्रगति यात्रा को लेकर औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर हर जगह ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की गई है. हर जगह रूट लाइनिंग भी कर ली गई है. कुल मिलाकर 300-350 जगह को चिह्नित किया गया है. जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा की आवश्यकता थी उन सभी जगह पर फोर्स की तैनाती की गई है.
211 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात
इससे पहले बीते सोमवार को नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत नवादा पहुंचे थे. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने नवादा जिले को 211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 202 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का भी स्थल निरीक्षण किया.
मथुरा में बाल कृष्ण के दर्शन को आए भगवान शिव, क्यों कहलाते हैं ‘शहर के कोतवाल’?
चाणक्य का बड़ा दावा—शादीशुदा ही बने शासक, तभी मजबूत होगा देश
इन नक्षत्रों में शादी का मतलब खतरा? विद्वानों ने दी सख्त चेतावनी
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार