प्रियंका गांधी का पहला बयान आया सामने, AAP पर निशाना साधा कहा- 'लोग तंग आ चुके हैं'
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है. वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है और उसका 10 साल का शासन खत्म हो गया है. वहीं, कांग्रेस एक बार फिर चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है. अब इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला बयान सामने आया है. प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा कटाक्ष किया है.
लोग बदलाव चाहते थे- प्रियंका गांधी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- " "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उनसे यह बिल्कुल साफ था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे. उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जीतने वालों को बधाई. हमें और मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।''
किसको कितनी सीटें मिलीं?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरी बार दिल्ली चुनाव में 0 सीटें मिली हैं। हालांकि, कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे हैं और बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
हार के बाद क्या बोले केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल ने जीत के लिए भाजपा को बधाई दी और जनादेश स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली की जनता की उम्मीदें पूरी होंगी। केजरीवाल ने कहा कि वह सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। उनकी पार्टी का मानना है कि राजनीति सेवा का जरिया है और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर रहकर भी लोगों की सेवा कर सकती है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, ''आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। इस दौरान आपको बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन आपने पूरी मेहनत के साथ अच्छा चुनाव लड़ा। इसके लिए बधाई।''
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल