अन्ना हजारे का आरोप- केजरीवाल की नीतियों से ही उनका नाम हुआ बदनाम
अन्ना हजारे: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में इस समय बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 26 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इस बीच राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी है. महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को बार-बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया. अन्ना हजारे ने आगे कहा, "शराब की दुकानों को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया. शराब की बात क्यों आई, क्योंकि उन्हें धन और दौलत चाहिए था. इसी शराब के कारण वो बदनाम हो गए. इसी कारण लोगों को भी मौका मिला.
अन्ना हजारे की आलोचना- केजरीवाल शराब और पैसे में उलझ गए
उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. लेकिन, उन्हें यह समझ में नहीं आया. वे शराब और पैसे में उलझ गए. इससे उनकी अरविंद केजरीवाल छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं.
अन्ना हजारे क्यों नहीं बने आम आदमी पार्टी का हिस्सा
हजारे ने कहा कि लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं. राजनीति में आरोप लगते रहते हैं. किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है. सच सच ही रहेगा. जब बैठक हुई, तो मैंने तय किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं.
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य