पटना सहित कई जिलों में सर्दी का असर, तापमान में गिरावट दर्ज
प्रदेश में तेज गति के साथ सर्द पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। पटना व आसपास इलाकों में अच्छी धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा।
तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित अन्य भागों में हल्के कोहरे के बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
पश्चिमी बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने होने के साथ आठ फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है।
इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ तराई वाले इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।
28 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
पछुआ के तेज से प्रभाव से पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी (रोहतास) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें औरंगाबाद के न्यूनतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 4.4 डिग्री, गया में 4.8 डिग्री।
शेखपुरा में 6.3 डिग्री, बांका में 5.2 डिग्री, शेखपुरा में 6.3 डिग्री, कटिहार में 4.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 2.9 डिग्री, वैशाली का 3.2 डिग्री, मधेपुरा का 3.3 डिग्री, सुपौल का 3.7 डिग्री, फारबिसगंज का 2.8 डिग्री, किशनगंज के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
इन शहरों के अलावा प्रदेश के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
शहर के प्रमुख शहरों का तापमान
पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात