एमपी में मास्टर प्लान के तहत बनेंगी 23 सड़कें, सबसे पहले बनेंगी ये 8 सड़कें
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर प्लान के प्रथम चरण में बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी मौजूद रहे. वर्मा ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत 23 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है. बिचौली हप्सी से भूरी टेकरी होते हुए नायता मुंडला तक काम चल रहा है. प्रथम चरण में 8 सड़कों के लिए सेंट्रल लाइन बिछाने और नोटिस जारी करने संबंधी काम इसी सप्ताह से शुरू कर दिए जाएंगे।
इन 8 सड़कों पर होगा काम
- सुभाष मार्ग (गोल मंदिर से रामबाग ब्रिज तक): लंबाई 1300 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
- लिंक रोड (एमआर-10 से एमआर-12 तक): लंबाई 1800 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
- एमआर-5 (बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाई मल्टी तक): लंबाई 1700 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर।
- भमोरी स्क्वायर से एमआर-10 और राजशाही गार्डन से होटल वॉच तक: लंबाई 1100 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
- वीर सावरकर प्रतिमा से अटल द्वार तक: लंबाई 1310 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
- एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक: लंबाई 3650 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
- जमजम स्क्वायर से स्टार स्क्वायर तक: लंबाई 1920 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
- खजराना मंदिर गेट से जमजम स्क्वायर तक: लंबाई 1120 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'