जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में की 20+ सीट की मांग
जहानाबाद: बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक बयान ने फिर से चुनावी चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीट की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही। बता दें कि वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने यहां आए थे।
पीएम मोदी और नीतीश को मिलेगा लाभ
वहीं जीतन राम मांझी ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी हम के बारे में कहा, "वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।" वहीं हम के एकमात्र सांसद मांझी ने हाल के उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, " हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।"
पटना में भोज का किया आयोजन
बाद में रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना स्थित अपने आवास पर एक भोज का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा, "ऐसी मुलाकातें हमें NDA के भीतर अच्छा समन्वय बनाए रखने में मदद करती हैं, जिसे आप पत्रकार शरारती अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।"
20 विधायकों की आवश्यकता जताई
बता दें कि हाल ही में जीतन राम मांझी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के "20 विधायकों" की आवश्यकता जताई थी। मांझी ने हाल में धमकी भी दी थी कि अगर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर उचित स्थान नहीं मिला, तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अपने बयान से पलट गए।
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
पुरानी दवा से नहीं मर रहे मच्छर, रांची नगर निगम अब आजमाएगा नया केमिकल