“झारखंड में गुटखा और नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”- डॉ इरफान अंसारी
झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ इरफान अंसारी एक्शन मोड पर काम कर रहे हैं.अब मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के युवाओं के हित में एक बड़ा आदेश दे दिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य में गुटखा और नशे के कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही है. वह बुधवार को नामकुम स्थित आइपीएच सभागार में उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कार्रवाई करने को कहा है. मंत्री ने कहा कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से झारखंड के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल स्टोर्स की जांच कर नशीली सिरप और स्टेरॉयड की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि मेरे रहते राज्य में नशीले पदार्थों की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मंत्री ने सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी.
मंत्री ने ट्वीट कर भी दी जानकारी
इस बात की जानकारी देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने ट्वीट कर लिखा- प्रतिबंध – “राज्य में गुटखा और नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – “मैं खुद डॉक्टर हूं, मुझे पता है क्या सही और क्या गलत – राज्य में नशीले पदार्थों पर होगी सख्त कार्रवाई” “युवा हमारी ताकत हैं, उन्हें नशे की गिरफ्त में जाने नहीं देंगे” “सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वरना होगी कार्रवाई” –
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की
बच्चों के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, पड़ोसी की हत्या
LSG vs DC मैच आज: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और कौन मारेगा बाजी