नवजोत सिंह सिद्धू ने साझा की अपनी वेट लॉस यात्रा, बताया कैसे किया 33 किलो कम
Navjot Singh: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सिद्धू ने पांच महीने से कम समय में 33 किलो वजन घटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पहले और बाद की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अगस्त से अब तक पांच महीने से भी कम समय में 33 किलो वजन कम किया है. उन्होंने ने ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा कैसे किया? सिद्धू ने कहा कि यह सब इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, प्रोसेस और प्राणायाम, वेट ट्रेनिंग और वॉक के साथ एक अनुशासित डायट का नतीजा है. कुछ भी असंभव नहीं है.
इससे पहले पत्नी के कैंसर को लेकर किया था ये दावा
बता दें कुछ समय पहले सिद्धू ने बताया था कि कैसे उनकी पत्नी नवजोत कौर ने स्टेज फोर कैंसर को मात दी, जबकि उनके बचने की संभावना सिर्फ तीन प्रतिशत थी. उन्होंने कहा था कि हमारे बेटे की शादी के बाद उनको वापस कैंसर हो गया था, जिस पर उन्होंने जोर दिया क्योंकि उन्हें अपने बचने पर संदेह था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और बहादुरी से कैंसर का सामना किया.
कैंसर से जूझते सिद्धू की रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जीवनशैली और सख्त डाइट ने
डॉक्टर के साथ-साथ सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे अनुशासन और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है. इसमें एक सख्त डायट भी शामिल है जिसने उनके ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने एक डाइट रुटीन फॉलो किया. जिससे उन्हें कैंसर के स्टेज फोर तक पहुंचने के बाद इससे जंग जीतने में मदद मिली. उनकी डाइट में नींबू पानी, अनार, आंवला, चुकंदर, खट्टे फल, जूस, कच्ची हल्दी, लहसुन, नीम की पत्तियां और तुलसी शामिल थी.
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी