मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की जापानी पर्यटन मंत्री फुरुकावा से भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के दौरान भूमि, अधोसंरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय (MLIT), जापान के राज्य मंत्री यासुशी फुरुकावा से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे, स्मार्ट सिटी, परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण और पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में से एक है, जहां अधोसंरचना और परिवहन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं हैं। उन्होंने जापानी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश में मेट्रो रेल और इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। भोपाल और इंदौर जैसे स्मार्ट शहरों में जापानी तकनीक और निवेश से अत्याधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास पर भी बातचीत हुई।
सौर ऊर्जा और सतत विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में जापानी कंपनियों की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का अग्रणी सौर ऊर्जा उत्पादक राज्य है और जापानी विशेषज्ञता के माध्यम से इस क्षेत्र में और तेजी लाई जा सकती है।
पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक बौद्ध और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जापान के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खजुराहो, सांची और अन्य विश्व धरोहर स्थलों को और अधिक विकसित करने की योजना पर चर्चा की। पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कान्हा और बांधवगढ़ जैसे राष्ट्रीय उद्यानों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के उपायों पर भी बात हुई।
जैविक कृषि और तकनीकी शिक्षा में सहयोग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैविक उत्पादों को जापानी बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का प्रमुख जैविक कृषि उत्पादक राज्य है और यहां के उत्पादों की जापान में भारी मांग हो सकती है। इसके अलावा, युवाओं को जापानी तकनीक और औद्योगिक कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए जापानी संस्थानों से साझेदारी के विषय पर भी बातचीत हुई।
मध्यप्रदेश और जापान के बीच सहयोग में आयेगी तेजी
राज्य मंत्री यासुशी फुरुकावा ने मध्यप्रदेश के विकास मॉडल की सराहना की और अधोसंरचना, परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जापान मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी और हरित ऊर्जा परियोजनाओं में संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक है।
मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (24-25 फरवरी, भोपाल) में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फुरुकावा को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है