राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का दावा मप्र में गिरा क्राइम का ग्राफ
भोपाल । मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अपराधों की समीक्षा कर दावा किया है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। साथ ही राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर आंकड़े भी जारी किए गए हैं। वहीं ग्वालियर संभाग में अपराधों की समीक्षा करने पहुंची स्पेशल डीजी ने कहा कि हम घरों में होने वाले अपराधों को लेकर चिंतित हैं। हम लोगों से जुडऩा चाहते हैं, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।
डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (महिला सुरक्षा) ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधों का ग्राफ तेजी से घट रहा है। हमने साइबर अपराधों को चैलेंज के रूप में लिया है और हमारी पुलिस टीम हर स्तर पर तैयार है। हमें चिंता हैं, घरों में होने वाले अपराधों की। उसके लिए हम लोगों से जुडऩा चाहते हैं, ताकि घरों में होने वाले अपराधों की जानकारी हमें मिले। जिससे उस अपराध को जड़ से खत्म किया जा सके। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की तरफ से ऊर्जा महिला डेस्क, आशा, मुस्कान और मैं हूं अभिमन्यु जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने बीते सात महीनों के अपराधों की समीक्षा कर प्रदेश में अपराधों में कमी का दावा किया है। वहीं राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने भी जारी आधिकारिक आंकड़ों बताया है कि साल 2023 और 2024 के 1 जनवरी से 31 जुलाई तक के अपराधों की तुलना में 2024 में आईपीसी और बीएनएस के तहत होने वाले अपराधों में कमी दर्ज की गई है। खासकर सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में 19.01 प्रतिशत, महिलाओं पर क्रूरता-दहेज प्रताडऩा में 3.23 प्रतिशत, छेड़छाड़ के मामलों में 9.85 प्रतिशत कुल मिलाकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 7.91 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है