लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पिछले साल के मुकाबले 87 फीसदी ज्यादा मिला चंदा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को पिछले साल के मुकाबले 87 फीसदी ज्यादा चंदा मिला। यह रकम 3,967.14 करोड़ रुपए का आंकड़े पर पहुंच गई। हालांकि चुनावी बॉण्ड के मामले में बीजेपी को झटका लगा है और इससे मिलने वाला चंदा घटकर आधा रह गया है। यह जानकारी 2023-24 की बीजेपी की सालाना ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।चुनाव आयोग ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। वहीं, कांग्रेस ने भी चंदे के मामले में छलांग लगाई है। कांग्रेस को 2022-23 की तुलना में 320 फीसदी ज्यादा चंदा मिला है। चुनावी बॉण्ड के मामले में भी कांग्रेस फायदे में है।इसके मुताबिक सत्तारूढ़ दल को मिले स्वैच्छिक योगदान में भी जबर्दस्त इजाफा हुआ है। यह साल 2022-23 में मिले 2,120.06 करोड़ रुपए से बढ़कर 2023-24 में 3,967.14 करोड़ रुपए हो गया। इलेक्टोरल बॉण्ड्स के रूप में बीजेपी को 1,685.62 करोड़ रुपए मिले हैं, जो कुल चंदे का 43 फीसदी है। वहीं 2022-23 में बीजेपी को इलेक्टोरल बॉण्ड्स से 1,294.14 करोड़ मिले थे, जो कुल चंदे का 61 फीसदी था।
लोकसभा चुनाव के साल में बीजेपी ने खूब पैसे खर्च किए
गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉण्ड्स को असंवैधानिक बताते हुए इसे खत्म कर दिया था। लोकसभा चुनाव के साल में बीजेपी ने खूब पैसे खर्च किए हैं। पिछले साल पार्टी ने 1,092.15 करोड़ की रकम खर्च की थी। वहीं इस साल 1,754.06 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसमें से 591.39 करोड़ रुपए विज्ञापनों और प्रचार पर खर्च किए गए।कांग्रेस ने भी कुल चंदे के मामले में बीजेपी से पीछे रही, लेकिन उसकी चंदे की रकम में भी काफी इजाफा हुआ है। साल 2022-23 में कांग्रेस को 268.62 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, साल 2023-24 में कांग्रेस को 1,129.66 करोड़ का चंदा मिला है। इस तरह कांग्रेस के चंदे की रकम में कुल 320 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को 2022-23 की तुलना में 73 फीसदी ज्यादा चुनावी बॉण्ड मिले है। इस साल उसे 828.36 करोड़ रुपए के कुल चुनावी बॉण्ड मिले हैं जो 2022-23 में मिले 171.02 करोड़ रुपए से ज्यादा हैं। कांग्रेस का चुनावी खर्च पिछले साल के 192.55 करोड़ रुपए से बढ़कर 619.67 करोड़ रुपए हो गया है।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो