बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने पुलिस को दिए अपने बयान में एक मुंबई नेता का जिक्र किया है
Baba Siddiqu: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. जिसमें आरोपी हत्या करने के पीछे की वजह बताई है. वहीं दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में एक डायरी का खुलासा किया है. जिसमें बिल्डर और नेताओं के नाम लिखे होने की बात कही है. जीशान ने अपने बयान में कहीं भी बिश्नोई गैंग का कोई जिक्र तक नहीं किया है. जबकि पुलिस ने इस मामले में 4500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें 26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी बताया गया है.
बाबा सिद्दीकी के साथ डेवलपर्स और नेताओं का संपर्क
जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बाबा सिद्दीकी के साथ कई डेवलपर्स और नेताओं का नियमित संपर्क था. इसलिए उनके पिता को अपनी चीजें डायरी में लिखने की आदत थी. हत्या के दिन 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के ही एक नेता का नाम अपनी डायरी में लिखा था.
कई डेवलपर्स के संपर्क में थे पिता- जीशान
इसके अलावा, जीशान ने दावा किया कि उनके पिता के साथ कई डेवलपर्स का संपर्क था, जो पुनर्विकास परियोजनाओं से जुड़े हुए थे. जीशान ने बताया कि एसआरए पुनर्विकास परियोजना के संबंध में एक बैठक के दौरान एक बिल्डर ने उनके पिता के बारे में अपशब्द कहे थे. साथ ही मामले में एनसीपी नेता जीशान ने पुलिस से अनुरोध किया कि इन सभी मामलों की पूरी जांच की जाए.
बाबा सिद्दीकी 2 दिन बाद लेने वाले थे शपथ- जीशान
जीशान ने बताया कि मेरे पिता 2 दिन बाद विधान परिषद के विधायक के रूप में शपथ लेने वाले थे. लेकिन इससे पहले 12 अक्टूबर को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनकी हत्या के कुछ दिनों बाद 15 अक्टूबर 2024 विधान परिषद के लिए नामांकित नेताओं को शपथ दिलाई गई थी.
जीशान के बयान कहीं भी बिश्नोई गैंग का नाम नहीं
जीशान सिद्दीकी ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक सिद्दीकी ने बिश्नोई गैंग का जिक्र तक नहीं किया है. जबकि हत्या के बाद सबसे पहले बिश्नोई गैंग ने ही जिम्मेदारी ली थी. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी अनमोल बिश्नोई के एंगल से जांच कर रही है. जीशान की तरफ से बिश्नोई गैंग या उसके किसी भी सदस्य का नाम न लेना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. इसके अलावा एक बयान में जीशान ने खुद कहा कि अनमोल या लॉरेंस बिश्नोई से उनकी या उनके परिवार की जब कोई दुश्मनी ही नही थी तो वो उन्हें क्यों टारगेट करेंगे.
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग