'कांग्रेस मुस्लिम लीग से भी ज्यादा हिंदू विरोधी', खड़गे के बयान पर मेंदोला का जवाब
इंदौर: कल महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुंभ को लेकर विरोधाभासी बयान दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुंभ स्नान से गरीबी दूर नहीं होती। विधायक रमेश मेंदोला ने इस पर तुरंत ट्वीट किया और कांग्रेस को मुस्लिम लीग से भी ज्यादा सांप्रदायिक और हिंदू विरोधी पार्टी बताया।
मेंदोला ने कहा हिंदू कुंभ में गरीबी मिटाने नहीं जाते
भाजपा विधायक रमेश मेंदोला हिंदुत्व के मुद्दे पर तुरंत ट्वीट या बयान देने के लिए जाने जाते हैं। कल जैसे ही मेंदोला को पता चला कि खड़गे ने हिंदू विरोधी बयान दिया है, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अब मुस्लिम लीग से भी ज्यादा सांप्रदायिक और हिंदू विरोधी हो गई है। आपको हिंदू समाज और आस्था से इतनी नफरत क्यों है? आपने कभी मुसलमानों से नहीं पूछा कि क्या हज पर जाने से गरीबी दूर होती है? मेंदोला ने यह भी कहा कि कोई भी हिंदू कुंभ में गरीबी मिटाने नहीं जाता। वह गंगा मैया की गोद में अपनी आस्था अर्पित करने जाता है।
ये कहा खड़गे ने
महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं, जब तक कैमरे पर अच्छा लगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी के झूठे वादों के झांसे में न आएं। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाती है? क्या इससे पेट भर जाता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा, 'जब बच्चे भूख से मर रहे हैं, स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है, तब ये लोग हजारों रुपये खर्च कर गंगा में डुबकी लगाने की होड़ लगा रहे हैं।' आपको बता दें कि खड़गे के इस बयान से पहले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग-अलग समय पर गंगा में डुबकी लगाई थी।
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग