पाकिस्तान में महिला के साथ बर्बरता: जादू-टोने के नाम पर हिंसा
पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला को जादू-टोने का शिकार होने के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उनपर अभी तक कोई केस रजिस्टर नहीं हुआ है.
जादू-टोने का बताया शिकार
रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध प्रांत में मल्कानी शरीफ नगर के खुदा बख्शी हिस्बानी गांव का है. 30 साल की गर्भवती संगीता कोल्ही के पति हरीश कोल्ही ने उसे गांव के ही बच्चू कोल्ही और हर्शन कोल्ही नाम के 2 भोपा ( डॉक्टर) को सौंप दिया. उनका मानना था कि संगीता को किसी बुरी आत्मा ने अपने वश में कर लिया है. भोपा महिला को उसके घर के पास स्थित एक मंदिर लेकर गए.
मरने तक की पिटाई
मंदिर में लगातार 5 दिन तक महिला के बाल खींचे गए, उसे मुक्के और लाठी-डंडे से खूब पीटा गया. मृतक परिवार का कहना है कि रविवार 26 जनवरी 2025 की रात पिटाई के कारण संगीता की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले और पड़ोसी मंदिर की तरफ भागे, हालांकि भोपा तब तक नहीं रुके जब तक पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लिया.
परिवार वालों से नहीं दिया मिलने
मृतक संगीता के पिता विश्राम, भाई अशोक और माता का कहना है कि संगीता बिल्कुल स्वस्थ थी. वे झुद्दो शहर से उसे मिलने आए थे, लेकिन भोपा ने उन्हें संगीता से बातचीत नहीं करने दी. उनका कहना था कि इससे भूत भगाने में खलल पड़ेगा. वहीं पड़ोसियों का कहना था कि लगातार रात में संगीता की पिटाई के कारण चीखने की आवाज से वह सो नहीं पाते थे. संगीता की शादी को 6 साल बीतने के बाद भी उसका कोई बच्चा नहीं था, हालांकि अपनी मौत के समय वह गर्भवती थी. फिलहाल पुलिस ने महिला के शरीर को कस्टडी में लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग