आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार टैंकर में घुस गई. इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है. कार सवार प्रयागराज महाकुंभ से दिल्ली लौट रहे थे. फतेहाबाद थाने की घटना है. वहीं महराजगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश, उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह, बेटी और बेटे के रूप में हुई है.
कुंभ स्नान करके लौट रहे परिवार
मीडिया खबरों के मुताबिक ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे. आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई. फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उनके मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई. इस मामले की जांच की जा रही है.
स्कार्पियो और डीसीएम की टक्कर
प्रतापगढ़ में स्कार्पियो और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में दो की मौत हो गई और आधा दर्जन घायल हो गए. मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं दोनों मृतक.चार घायल मेडिकल कालेज रेफर किए हैं.ये हादसा स्कार्पियो ड्राइवर को नींद आने से हुआ.मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल. कोहड़ौर थाना इलाके में अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर ये हादसा हुआ.
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू