झुग्गी में हीटर के कारण लगी भीषण आग, डेरे के बाबा की जलने से माैत
बठिंडा में देर रात एक डेरे में भयानक हादसा हो गया, जिसमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना का पता चलते ही बड़ी गिनती में ग्रामीण डेरे में पहुंचे। दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई।
ग्रामीणों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्री दास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले गए।
देर रात ठंड अधिक होने के कारण उनके शिष्य ने झुग्गी में हीटर लगा दिया। बताया जा रहा है कि झुग्गी में हीटर की वजह से आग लग गई। आग लगने की घटना की जानकारी होते ही जब शिष्यों ने झुग्गी का दरवाजा खोला तो आग और तेज हो गई। शिष्यों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी, लेकिन तब तक बाबा श्री दास की आग में जलने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा श्री दास कई वर्षों से डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में लगातार सेवा कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरे में पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर देखी जा रही है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव