वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और जीवन में मिलेगी तरक्की
Vaishakh Purnima 2024: सनातन धर्म में वैशाख महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। इसे पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा, गुरुवार 23 मई को पड़ रही है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सत्यनारायण की पूजा
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है। वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन का महत्व दोगुना हो जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर घर में सत्यनारायण की कथा करने वालों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पीपल की पूजा करें
वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और व्रत के साथ ही पीपल वृक्ष की पूजा करने का महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। शास्त्रों में पीपल वृक्ष की पूजा के कई लाभ बताए गए हैं लेकिन इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत फलदायी होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
चन्द्रमा को अर्घ्य दें
पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में निपुण रहता है। इस दिन कच्चे दूध में चीनी मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे सभी प्रकार के दोष और कष्ट समाप्त हो जाएंगे। साथ ही घर में होने वाले गृह कलेश भी समाप्त हो जाएंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
बंधनबार लगाएं
इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए, घर में प्रसन्नता, धन प्राप्ति और धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं और दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह अवश्य बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
दान करें
वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न,जल, दूध, फल, चावल,जूते और छाता दान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करनी चाहिए।मान्यता है कि इस दिन जल से भरा कलश मंदिर में दान करने से तीर्थों के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है।राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करवाएं।
पक्षियों के लिए परिंडा लगाएं
पक्षियों को पानी पिलाने से पितृदोष, वास्तु दोष मे कमी आती है और जीवन से परेशानियां कम होने लगती है। अगर नौकरी में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पक्षियों को पानी पिलाने से यह समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा इस दिन छायादार वृक्ष जैसे आम, नीम, पीपल, बरगद आदि लगाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।