रामनगरी अयोध्या में ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम का बड़ा असर रामनगरी के साथ ही पास के शहरों में भी देखने को मिला। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नया थीम तय किया जाता है, जो योग के एक खास पहलू पर जोर देता है।
अयोध्या में 11वां योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित किया गया। शहर के गुलाब बाड़ी, तहसीलों व ब्लॉक मुख्यालयों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय व अन्य कार्यालयों पर भी योग दिवस मनाया गया। प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, नोडल अधिकारी अनिल गर्ग, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव अमित सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान मंडल व जिला प्रशासन की तरफ से कमिश्नर गौरव दयाल, आइ जी प्रवीण कुमार,डीएम निखिल टीकाराम फुडे समेत सभी लोग मौजूद रहे। अयोध्या के मंडल कारागार में कैदियों ने भी योगाभ्यास किया।
सीतापुर में योग दिवस पर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के साथ प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद और जिलाधिकारी डीएम अभिषेक आनंद ने अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार योग भारत से पूरे विश्व में प्रसारित होकर अंतररराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है, निश्चित तौर पर सभी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे वसुधैव कुटुंबकम् के नारे की सार्थकता को प्रदर्शित कर रहा है।
पूरा विश्व स्वस्थ रहे, इसके लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकारों को दूर करने में निश्चित रूप से सहयोग करता है तथा हमारा मन एवं शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए भी प्रेरित किया।
बलरामपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सुबह छह से सात बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। नोडल अधिकारी के रूप में आए प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल कुमार सागर ने यहां सामूहिक योगाभ्यास शिविर में भाग लिया। योग व प्राणायाम के विभिन्न आसनों के माध्यम से लोगों को निरोगी रहने का पाठ पढ़ाया।
नकल करना सीख लेते तो भी आ जाती उनको अकल
सुलतानपुर में योग दिवस के कार्यक्रम के बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज। उन्होंने कहा कि नकल करना सीख लेते तो उनको भी अकल भी आ जाती । उन्होंने अखिलेश को पिछड़ी जाति के उत्थान पर घेरा और कहा कि सभी जातियों तक 27 प्रतिशत आरक्षण को नहीं पहुंचा सके। समाजवादी पार्टी शासन काल में 800 दंगे हुए। समाजवादी पार्टी तो पिछड़ों का हक लूटने वाली है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में 86 में 46 यादव को एसडीएम बनाने का कारनामा किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती से भी सीखते तो भी अखिलेश को अक्ल आ जाती।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम