बिहार में राष्ट्रगान के अपमान पर हंगामा, नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग तेज
नीतीश कुमार के पटना कार्यक्रम के वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया. लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की दिमागी सेहत के साथ कुछ तो जरूर गड़बड़ है ..! उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान की मर्यादा के विपरीत आचरण किया. सदन में सत्र के दौरान निरंतर किए जाने वाले तरह-तरह के हास्यास्पद इशारे, दर्जनों दफा सार्वजनिक मंचों पर सरकारी कार्यक्रमों में अजीबोगरीब हरकतें की, अनेकों अमर्यादित, अभद्र और अश्लील बयान सुनने को मिले हैं.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी का बात-बात पर चीखना-चिल्लाना, उत्तेजित होना, तू-तड़ाक करना, विपक्ष के माननीय विधायकों, विधान-पार्षदों , बिहार की पूर्व व् प्रथम महिला मुख्यमंत्री के लिए अनादर सूचक शब्दों का इस्तेमाल करना, इन सबों से स्पष्ट है बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी की मानसिक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है. उन्हें तुरंत डॉक्टर के देखरेख में सलाह की जरूरत है. इससे पहले की उनका मर्ज लाइलाज हो जाए, समय रहते उचित इलाज हो यही मुख्यमंत्री जी के साथ-साथ बिहार की सेहत के लिए भी बेहतर है.
बेटे को गद्दी सौंप दें नीतीश कुमार
राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार इस्तीफा देकर अपने बेटे निशांत कुमार को गद्दी सौंप दें. अगर यही अपमान लालू जी किए होते तो पता नहीं क्या हो जाता.
तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम ने पूरे राज्य का अपमान किया है. हमारा सिर शर्म से झुक गया है. सीएम ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, बीजेपी चुप क्यों है? दो-दो डिप्टी सीएम हैं वो क्यों चुप हैं?
पीएम मोदी के लाडले सीएम नीतीश कुमार ने बिहारियों का माथा शर्म से झुका दिया है. कल की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है. देश की जनता से माफी मांगे नीतीश कुमार.
हम लोगों ने स्पीकर से मिलकर इसपर बहस की मांग की है, इसका कार्यस्थान लाया है. मोदी जी के लाडले सीएम ने राष्ट्रगान का अपमान किया है. पीएम मोदी का माथा शर्म से झुका है कि नहीं?
नीतीश कुमार बिहार चलने लायक नहीं हैं, इनके ऊपर मुकदमा होना चाहिए. वेल में पहुंचकर विपक्ष की ओर से जोरदार नारेबाजी की गई. नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा किया गया. विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित.
राष्ट्रगान के दौरान हंसते नजर आए
पटना के एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान हंसते हुए नजर आए. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स को बुलाया, तो राष्ट्रगान के समय वो भी असहज हो गए और राष्ट्रगान होने का इशारा किया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आज सदन में विपक्ष के हंगामे का मुद्दा भी रहा
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान